बिंदकी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। ब्लड टेस्ट लाइन में देर से खड़ी महिला और लैब टेक्नीशियन में में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पल भी फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और टेक्नीशियन को कोतवाली ले गई।
सोमवार को लाहौरी मोहल्ला निवासिनी जमीरुन मासूम नातिन को बुखार होने कारण डॉक्टर को दिखाने आई थी। जहां डॉक्टर ने खून की जांच कराने के लिए लिख दिया। जब वह जांच कक्ष में पहुंची तो इसके पहले मुरादपुर की आशा बहू प्रसव पीड़िताओं कंचन, सावित्री, नीलम, निशा सहित सात महिलाओं की ब्लड जांच कराने के लिए
लाइन में लगी थी। इसी बीच महिला ने टेक्नीशियन जानकी प्रसाद से अपनी जांच कराने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गर्मागर्मी के साथ हाथापाई होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पल फेंककर मारने का आरोप लगाया। टेक्नीशियन के सौ नंबर मिलाने पर पीआरवी के जवान मौके पर पहुंच गए। कोतवाली से महिला पुलिस
को बुला कर दोनों पक्षों को थाने ले गए। टेक्नीशियन ने रजिस्टर फाड़ने और तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया की यहां दोनों ने आपस में सुलह कर लिया। किसी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
फोटो परिचय-
33- सीएचसी ब्लड लैब में फटा रजिस्टर व टूटा सामान
34- हंगामा काटने की आरोपी महिला को थाने ले जाती पुलिस
सीएचसी में महिला का हंगामा, हाथापाई
- तोड़फोड़, रजिस्टर फाड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो