फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 637 किसानों ने रोका पुखरायां मार्ग निर्माण का रास्ता

Sat, 16 May 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी,घाटमपुर, पुखरायां मार्ग निर्माण की अटकी परियोजना
विज्ञापन

चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण का काम भी रुका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। बिंदकी-घाटमपुर-पुखरायां मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अधर में अटक गई है। 953 काश्तकारों से भूमि अधिग्रहण होना है, लेकिन अब तक केवल 316 किसानों का ही बैनामा हो सका है। शासन स्तर पर अगली कैबिनेट बैठक तक अधिग्रहण प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है।
बिंदकी, घाटमपुर और पुखरायां को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण की परियोजना फिर थम गई है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 953 किसानों की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने बैनामे की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। वर्ष 2019 से 2023 तक कुल 298 काश्तकारों से बैनामे हो पाए हैं। इसके बाद वर्ष 2024 में अधिग्रहण प्रक्रिया पर एक वर्ष के लिए रोक लगा दी गई थी। 2025 में रोक हटने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई और नवंबर से पहले 18 किसानों से और बैनामे कराए गए। इस तरह अब तक कुल 316 किसानों से भूमि अधिग्रहण पूरा हो सका है। हालांकि पिछले सात माह से एक भी नया बैनामा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मई 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के जारी आदेश में कहा गया है कि अगली कैबिनेट बैठक में अनुमोदन मिलने के बाद ही आगे के अधिग्रहण और बैनामे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। तब तक परियोजना से संबंधित सभी अधिग्रहण कार्य अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेंगे।

फिलहाल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया स्थगित है। शासन से निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
प्रदीप कुमार रमन, एसडीएम बिंदकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें