फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बेकरी कर्मी समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से बेकरी कर्मी व वृद्घ की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। गर्मी के प्रकोप से फैल रहीं बीमारियां जानलेवा हो गई हैं। मंगलवार को दो लोगों की अचानक बीमार होने के बाद सांसें थम गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

थरियांव थाने के उसरैना गांव निवासी सूरजपाल मौर्या (45) शहर के तुराबअली का पुरवा स्थित साढू़ संतोष मौर्या की बेक री में काम करते थे। संतोष ने बताया कि इनकी सोमवार की शाम से तबियत बिगड़ी थी। इन्होंने मंगलवार की सुबह चाय पी थी। इसके बाद गुटखा खाया। इसी दौरान उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


वह बेकरी कर्मियों के साथ सूरजपाल को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी सुनीता रो-रो कर बदहवास हो गईं। मृतक के दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। सूरजपाल की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन

उधर, खखरेरू थाना क्षेत्र सोथरापुर गांव निवासी कामता प्रसाद (60) की दो दिनों से तबियत खराब चल रही थी। यह उल्टी व दस्त से पीड़ित थे। मंगलवार को अधिक हालत बिगड़ गई। सीने में भी दर्द शुरू हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें