फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कालेजों में प्रवेश 11 जुलाई से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कालेजों में11 जुलाई से प्रवेश
विज्ञापन


फतेहपुर। जिले के दोनों राजकीय महिला विद्यालयों में प्रवेश 11 जुलाई से शुरू होंगे। महिला डिग्री कालेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आदेश शासन से आया है। हालांकि बिंदकी के राजकीय महिला महाविद्यालय में अभी ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी में 120 सीटें हैं। बीए में 840 सीटें हैं। हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, संगीत में गायन, तबला वादन विषय की मान्यता है। प्राचार्य ने बताया कि शासन के आदेश से महाविद्यालय 10 जुलाई को खुलेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 11 से छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। इस बार प्रवेश के लिए टोकन व्यवस्था खत्म कर दी गई है। पूर्व के सालों में बैंक के माध्यम से फार्म बांटे जाते रहे हैं। छात्र को 30 रुपये टोकन शुल्क और 100 रुपये प्रवेश शुल्क जमा करना पड़ता था। इस बार ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। सिर्फ 100 रुपये प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। तय सीटों से अधिक आवेदन आने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।

राजकीय महिला महाविद्यालय बिंदकी के प्राचार्य डॉ. प्रेमशंकर मिश्र ने बताया कि सिर्फ बीए की कक्षाएं संचालित होती हैं। डिग्री कालेज में कुल 600 सीटें हैं। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विषय की मान्यता है। प्रवेश फार्म कार्यालय में 15 जून से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मिलेंगे।
विज्ञापन


कोई भी 100 रुपये अदा कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकेगा। प्राचार्य ने बताया कि कालेज 10 जुलाई को खुलेगा। प्रवेश में आरक्षण के साथ मेरिट को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर सीटें खाली रहती हैं, तो आरक्षित सीटों को भी सामान्य वर्ग के छात्रों से भरा जाएगा। कालेज खुलते ही प्रवेश लिए जा सकेंगे।

- प्रवेश फार्म 15 जुलाई से भरने की प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें