फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने रोका बजट, दो महीने से वेतन के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के 500 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका सदर के 500 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। यह समस्या राज्य वित्त की हर महीने मिलने वाली ढाई करोड़ की धनराशि शासन से न मिलने से पैदा हुई है। इसके साथ ही विकास कार्य भी प्रभावित होना तय है।
नगर पालिका को हर महीने राज्य वित्त आयोग से ढाई करोड़ का बजट मिल रहा है। इसमें से नगर पालिका अपने कर्मचारियों को वेतन देने में करीब सवा दो करोड़ खर्च करती है। शासन ने मई और जून में राज्य वित्त से मिलने वाली यह धनराशि रोक दी है। ऐसे में निकाय के 500 कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों के सामने बच्चों का स्कूलों में दाखिले और कापी-किताबों की खरीद की समस्या पैदा हो गई है। खास बात तो यह है कि फिलहाल राज्य वित्त से मिलने वाला यह बजट मिलने आसार नहीं दिख रहे। ऐसे में नगर पालिका को वेतन भुगतान को लेकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ईओ मीरा सिंह का कहना है कि शासन ने अप्रैल के बाद से राज्य वित्त से मिलने वाले बजट पर रोक लगा रखी है। ऐसे में दो महीने से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। फिलहाल एक महीने का वेतन देने की तैयारी चल रही है। बताया कि शासन अपने आर्थिक स्रोतों से वेतन भुगतान करने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें