फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफे रवा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह शराब ठेके पर सेल्समैन था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के चौधिकियापुर गांव निवासी रामबली का बेटा फूल सिंह (28) चंदीपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहा था। चौफेरवा के पास ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे फूल सिंह बाइ समेत खंती में जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर 108 नंबर एंबुलेंस पहुंची। उसे जिला अस्पताल लाया गया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। मां फूलकली बेटे के शव से लिपटकर कई बार बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि फूलसिंह घरका बड़ा बेटा था।

छोटा बेटा सोनू सिंह अभी पढ़ाई करता है। फूल सिंह की दो साल पहले चांदनी से शादी हुई थी। पत्नी ने सवा माह पहले बेटी को जन्म दिया था। परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। हादसे से नवविवाहिता को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन

शराब ठेके के मैनेजर रमन पांडेय ने बताया कि दुकान से करीब 33 हजार रुपये बिक्री की रकम लेकर सेल्समैन घर लौट रहा था। उसके पास केवल 11 हजार रुपये ही मिले हैं। बाकी रुपये अस्पताल तक पहुंचाने की मदद में किसी ने चुरा लिए।

2- मार्च्यूरी हाउस में मृतक सेल्समैन के परिजन।
3- सेल्समैन फूल सिंह की फाइल फोटो।

ट्रैक्टर की टक्कर से सेल्समैन की मौत
चंदीपुर से शराब की दुकान बंद कर लौट रहा था घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें