फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सराफा के साथ 40 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। घुमंतू एक महिला मंगलवार को कस्बे के साईं रोड स्थित ओम ज्वैलर्स दुकान पर पहुंची। उसने सोने की मुहर को गिरवी रखकर एक लाख रुपये लेने की बात कही। सराफा संचालक राजेश सोनी ने मुहर को जलाकर असलियत परखी।
विज्ञापन

संचालक ने 30 हजार नकद व 10 हजार की पायल देने की बात कही। इसके साथ ही महिला से हर महीने ढाई प्रतिशत ब्याज के आधार पर 1000 रुपये देने की बात कही। यह सौदा दोनों के बीच तय हो गया। महिला पैसा व सामान लेकर अपने डेरे चली गई। सराफा ने मुहर को बीच से काटा तो अंदर चांदी निकली। मामला पुलिस तक पहुंचा। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में महिला सहित दो तीन परिवार डेरा बनाकर रह रहे हैं। ये सभी झाड़ू बेचने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही डेरा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें