फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संगोष्ठी में जैनब और प्रोट्रेट में जुबेदा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में यौम-ए सर सैय्यद मनाया गया। इस दौरान छात्र संगोष्ठी, पोट्रेट और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की जैनब प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की जैनब खान द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की जुबेदा तृतीय स्थान पर रहीं। पोट्रेट प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की जुबैदा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की युसरा रिजवान द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की जैनब खान तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चारु मिश्रा और डॉ. चंद्रभूषण शामिल रहे। अंग्रेजी विभाग के डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक विचारों पर प्रकाश डाला। संचालन उर्दू विभाग की डॉ. जिया तसनीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें