फोटो-17-अवैध पटाखों के साथ आरोपी। स्रोत पुलिस
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने सोमवार को गुनीर गांव में छापा मारकर 3.50 क्विंटल अवैध आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने बिना लाइसेंस आतिशबाजी का भंडारण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को गुनीर निवासी शुभम सिंह चौहान के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांडों के करीब तीन क्विंटल 50 किलो आतिशबाजी बरामद हुई है।
आरोपी ने बिना लाइसेंस के बड़ी मात्रा में आतिशबाजी घर में जमा कर रखे थे। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फोटो-17-अवैध पटाखों के साथ आरोपी। स्रोत पुलिस