फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी लाभ को कासंगज में भाजपा ने कराया दंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। भाकपा का 20 वां जिला स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को हुआ। भाजपा के साथ आरएसएस पर चुनावी लाभ के लिए सुनियोजित तरीके से कासगंज में दंगा कराने का आरोप मढ़ा गया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। कमेटी की कमान फूलचंद्र को सौंपी गई।

सम्मेलन का शुभारंभ प्रांतीय सचिव डॉ. गिरीश के झंडारोहण करने के बाद हुआ। प्रांतीय सचिव ने कहा देश में भारी आर्थिक असमानता पैदा हो गई है, जो खतरनाक है। देश की 73 फीसदी पूंजी एक प्रतिशत लोगों के पास जमा हो गई है। 27 फीसदी पूंजी ही 99 फीसदी लोगों के पास है। कामरेड ने वर्ष 2019 का हवाला देते हुए कासगंज और सहारनपुर में सोची समझी रणनीति के तहत दंगा कराने का भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि केंद्र की नीतियों से गरीब, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया है। शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सेवक, रसोइयां, आशा का हक मारा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री दुनिया में घूम-घूम कर निवेश का निमंत्रण दे रहे हैं। एफडीआई का खुला निवेश तमाम सरकारी उपक्रमों में किया जा रहा है। सम्मेलन में 21 सदस्यीय नई कमेटी का गठन हुआ। जिसमें जिला सचिव फूलचंद्र को बनाया गया। राम प्रकाश और ऐनुल हक को सह सचिव और सुमन सिंह चौहान कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला सचिव रामसजीवन, मोतीलाल, फूलचंद्र पाल, राम प्रकाश, चंद्रशेखर, राम अवतार, रामचंद्र, राकेश कुमार प्रजापति, पूरनलाल, मनोज कुमार, राधा रमण पांडेय, भैरव प्रसाद, रामरूप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें