फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका से जुड़े गांवों में 14 करोड़ से शुरू होगी जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। अमृत योजना से 14 करोड़ की लागत से 19 गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका परिषद ने नलकूप लगाने के लिए पैमाइश कराकर जमीनें चिह्नित की।

शहर से जुड़े गांवों में अभी तक जलापूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं है। इन गांवों में अभी तक लोग कुओं और हैंडपंपों का पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका के प्रस्ताव पर अमृत योजना से पांच नलकूप और इतने ही ओवरहेड टैंक बनाने को शासन से हरी झंडी मिल गई है। ऐसे गांवों को पांच जोनों में बांटकर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना तैयार की गई है। पहले जोन में मऊ, इब्राहीमपुर, चौधकियापुर, दूसरे जोन में विनोबा नगर, बीबीपुर, सैदाबाग शामिल किए गए हैं। तीसरे जोन में खलीफापुर, मिट्ठनपुर, जय नरायनपुर, नरायनपुर, बेरुईहार, चौथे जोन में अजगवां, माहपुर, उधन्नापुर, सूबेदार का पुरवा तथा पांचवें जोन में अधारपुर, उनवॉ, बिसौली छोटी, बिसौली बड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


हर जोन में एक-एक नलकूप और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाना है। जोन के किसी भी गांव की जमीन पर नलकूप और ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। इसके लिए मंगलवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने सभी जोनों में पैमाइश कराकर जमीन चिह्नित की।

नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि अमृत योजना से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का लिए 14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसका बजट भी जलनिगम को मिल चुका है। जलनिगम ने पेयजल योजना तैयार करने के लिए जमीन मांगी है। नगर पालिका की टीम ने जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। चालू सप्ताह में ही नलकूपों की बोरिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण आबादी में पहली बार होगी जलापूर्ति
अमृत योजना से करीब 11 हजार की आबादी को पेय जलापूर्ति शुरू करने की योजना है। पहले जोन की 1600, दूसरे जोन की 2714, तीसरे जोन की 2462, चौथे जोन की 2461 तथा पांचवें जोन की 1591 की आबादी को जलापूर्ति की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें