फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस केंद्रों में 3132 प्रशिक्षु देंगे दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर।
विज्ञापन

डीएलएड 2019 की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा पांच नवंबर से होगी। सात नवंबर तक होने वाली परीक्षा में 3132 प्रशिक्षुओं की परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। पहले और अंतिम दिन दो पालियों में तथा दूसरे दिन तीन पालियों में परीक्षा होगी।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए डीएलएड 2019 के पहले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई गई है। पहले सेमेस्टर में सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रोन्नति देकर पास कर दिया गया है। अब दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराने की तैयारी है। इसके लिए जीआईसी, जीजीआईसी, नागा निरंकारी बालिका इंटर कालेज, मुसलिम इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, श्री चंद्रदेव इंटर कालेज लक्ष्मणपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी केंद्रों में डायट के पर्यवेक्षकों की देखरेख में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान पूरे समय तक सीसीटीवी कैमरे खुले रहेंगे। परीक्षा के आधा घंटे पहले कोषागार के डबल लाक से प्रश्नपत्र निकालकर परीक्षा केंद्रों में भेजे जाएंगे।
...........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें