बिंदकी में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी की। दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा है। बिंदकी के जहानपुर पैगंबरपुर और लंकारोड केवटरा में कार्रवाई की गई।
आबकारी निरीक्षक लक्ष्मी शंकर बाजपेयी ने बताया कि रामकिशोर निवासी मोहल्ला जहानपुर और उसकी पत्नी रेखा देवी, आदर्श सोनकर निवासी मोहल्ला पैगंबरपुर, लंका रोड केवटरा के गोकुल गोस्वामी की पत्नी गीता गोस्वामी को शराब बेचते पकड़ा गया है।
40 लीटर कच्ची शराब, ठेके की देशी शराब 35 क्वार्टर, 32 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, 17 क्वार्टर शराब बरामद की गई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।