फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोड से 27 दिन में फुंक गए 300 ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका असर ट्रांसफार्मरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अधिक लोड के कारण पिछले 27 दिनों में करीब 300 विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। हालात यह है कि प्रतिदिन औसतन 10 या उससे अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, जिससे विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण पंखे, कूलर, एसी और फ्रिज जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है, जिससे लोड में तेजी आई है। तेज धूप और बढ़े दबाव के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार दगा दे रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या गहरा गई है। आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। लोगों को घरेलू कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए जिले के मुराइनटोला और बेरूईहार में वर्कशॉप संचालित हैं। यहां फुंके ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दोबारा संबंधित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। हालांकि, ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाला समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। वर्कशॉप के एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि प्रतिदिन करीब 15 से 20 ट्रांसफार्मर रिपेयर किए जा रहे हैं। अप्रैल माह में अब तक लगभग 300 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा स्थापित किया गया है लेकिन बढ़ते लोड के कारण समस्या पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें