फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इंजीनियर के घर से नकदी और जेवर समेत 27 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-08-चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में चोरों ने इंजीनियर के घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवर समेत करीब 27 लाख रुपये की चोरी कर ली। घर में बेटी की दो माह बाद शादी है। वारदात के समय पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भिखारीपुर निवासी अमर चंद्र मिश्रा एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन हैं। उनका बेटा अमन मिश्रा दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर है। कुछ दिन पहले ही अमन का स्थानांतरण पुणे से दिल्ली हुआ है। अमर चंद्र शनिवार को पत्नी नीता और बेटी नैंसी के साथ बेटे के परिवार से मिलने दिल्ली गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। परिवार ने वीडियो कॉल पर जब घर का नजारा देखा तो होश उड़ गए।
शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट समेत चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर बहू, पत्नी और बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर और 1.75 लाख रुपये नकद उठा ले गए।
विज्ञापन


चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। बेटी की शादी 30 नवंबर को तय है। ऐसे में परिवार इस घटना से टूट गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।
सगाई में मिली हीरे की अंगूठी चोरी

अमर चंद्र मिश्रा ने बताया कि सगाई में बेटी को हीरे की अंगूठी मिली थी। चोर उस अंगूठी को भी चुरा ले गए हैं। परिवार घटना की होने वाले रिश्तेदारों को भी चोरी की सूचना देने से संकोच कर रहे हैं। सिर पर शादी है। अब कैसे क्या होगा... यही सवाल बना है। बैंक खातों में जो भी जमा पूंजी थी वह जेवर खरीदने और अन्य खर्च में लग चुकी है। घर के खाने-पीने की वस्तुओं के लिए बृहस्पतिवार को उन्होंने पड़ोसी से उधार रुपये लेने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें