फोटो -15 मंदिर परिसर में चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद
खखरेरू। थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव स्थित 200 वर्ष पुराने बरमदेव मंदिर से बुधवार रात पीतल के 35 घंटे चोरी हो गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। मंदिर की गांव के सत्येंद्र शुक्ला देखभाल करते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि मंदिर में पीपल का पेड़ लगा है। पेड़ और मंदिर परिसर में करीब 35 घंटे बंधे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए हैं। पहले भी मंदिर परिसर से घंटे चोरी कर चुके हैं। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।