फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले में हर रोज पैदा होते है 241 शिशु, नौ की चली जाती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में प्रतिदिन 241 शिशुओं का जन्म होता है। इनमें से नौ शिशुओं की जान उसी दिन चली जाती है। हालांकि, शिशु मृत्युदर में कमी आई है। साल 2020 से पहले प्रतिदिन 10 शिशुओं की मौत का औसत था। प्रति हजार पर 41 शिशुओं की जान चली जाती थी। अब 38 शिशुओं की जान जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में हर साल करीब 88,000 बच्चों का जन्म होता है। इस औसत से प्रतिदिन 241 बच्चे जन्म लेते हैं। वहीं, एक साल में नवजात की मौत का आंकड़ा 3,444 है। इस तरह प्रतिदिन लगभग नौ नवजात काल के गाल में समा जाते हैं।
वर्ष 2020 के के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पूरे साल में 3,608 नवजात की मौत हुई थी। यह हर दिन 10 के करीब थी। नवजात शिशुओं की मृत्युदर घटाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयास को भी अहम माना जा रहा है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में लिखित में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) से भारत में नवजात मृत्युदर में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन

नेचर पत्रिका में इस साल प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि एसबीएम ने सालाना 60 से 70 हजार शिशुओं की जान बचाकर देशभर में शिशु और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर को कम करने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें