फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 221 शिक्षकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 42 प्रतिशत राजकीय शिक्षकों का पद रिक्त हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं का पठन पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 47 राजकीय माध्यमिक विद्यालय है। इनमें 13 इंटर कॉलेज और 34 राजकीय हाईस्कूल हैं। इन सभी में प्रधानाचार्य समेत कुल 531 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इनमें 310 की नियुक्ति है। 221 पद खाली हैं। प्रधानाचार्यों के 23 पद खाली हैं। प्रधानाचार्य विहीन स्कूलों में पठन पाठन की स्थिति खराब है। ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय स्कूलों में शिक्षक भी शिफ्टवार स्कूल जाते हैं। पद रिक्त होने से अन्य विषयों के शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ा रहे हैं। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि आकांक्षी जनपद होने के कारण दो साल में बड़ी संख्या में राजकीय शिक्षक मिले हैं। इस बार भर्ती शुरू होने पर जिले के अधिकांश रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें