अमौली (फतेहपुर)। कस्बा में ग्रामीण पेयजल योजना से हो रही जलापूर्ति अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। पाइप लाइन जगह-जगह पर लीकेज है इससे पानी सड़क पर बह रहा है। कस्बे में गंदगी फैल रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी पाइप लाइन के लीकेज सही नहीं कराया जा रहा है।
प्रधानपति बंटू सोनकर ने बताया कि सरहन मोड़ में प्यारेलाल सोनकर के दरवाजे पर पाइप लाइन लीकेज है। बद्री प्रसाद इंटर कालेज के पास हीरालाल व भगवादीन रैदास के घर के सामने लीकेज पाइप से पानी भरता है। इसके अलावा खजुहा तिराहा पर, राजे पाल के घर के पास, सुरेश कहार के घर के पास और ब्लाक परिसर के सामने
पाइप लाइन लीकेज है। इन ग्रामीणों का कहना है कि घरों में जलापूर्ति होने वाला पानी सड़क में भरता है। लोगों को घर के उपयोग के लिए पानी हैंडपंप से भरना पड़ता है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी परिसर के सामने का लीकेज नहीं सही करा पा रहे हैं। प्रधान की बात को जल निगम के अधिकारी और ध्यान नहीं देते हैं। जेई रमन गंगवार ने कहा कि पाइप लाइन लीकेज होने की कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराकर एक सप्ताह में सभी लीकेज सही करा दिए जाएंगे।
18- ब्लाक के पास लीकेज पाइप के चलते रास्ता बना दलदल
पाइप लाइन लीकेज से सड़क की सूरत बिगड़ी
ग्रामीण पेयजल योजना अधिकारियों की अनदेखी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो