फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक, जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मौसम ने गर्मी की दस्तक दे दी है। अभी तक नगर पालिका जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पाई है। चौक और लालाबाजार क्षेत्र के खराब नलकूपों के बदले में अभी तक नए नलकूप चालू नहीं हुए। एक नलकूप की बोरिंग हुई है, तो दूसरे के लिए अभी तक जगह का चयन नहीं हुआ। ऐसे में शहर की दोनों प्रमुख आबादियों में गर्मी में पेयजल संकट हो सकता है।

शहर की दो लाख आबादी को जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग के पास 47 नलकूपों की व्यवस्था है। इनमें कोतवाली परिसर और लालाबाजार में लगे दो नलकूप स्थायी रूप से खराब हो चुके हैं। छह महीने गुजर गए हैं, लेकिन अभी तक नगर पालिका इनके बदले में दूसरे नलकूप नहीं लगा सका।
विज्ञापन


लाला बाजार के खराब नलकूप के स्थान पर खेलदार मोहल्ले में सिर्फ बोरिंग हो पाई है। कोतवाली परिसर के खराब नलकूप के बदले में दूसरा लगाने के लिए जगह नहीं मिली। बोरिंग कराने के बाद पंप हाउस का निर्माण कराकर पाइप लाइन बिछाने में कम से कम दो से तीन महीने लगेंगे। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन गरम होता जा रहा है। ऐसे में जल्द ही गर्मी शुरू होने का अनुमान है। खराब दोनों नलकूप शहर की प्रमुख आबादी में जलापूर्ति करते रहे हैं। इनसे वर्तमान समय में मुश्किल से 15 से 20 फीसदी जलापूर्ति हो रही है, जो घनी आबादी वाले इन मोहल्लों के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में इन दोनों प्रमुख क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पीने के पानी का संकट पैदा होना लगभग तय है।

जलकल के अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल का कहना है कि खेलदार में एक नलकूप की बोरिंग हो चुकी है। जलनिगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए इस्टीमेट मांगा है। पंप हाउस का निर्माण कराना नगर पालिका का काम है। दूसरा नलकूप लगाने के लिए जीटी रोड में कमला लाइब्रेरी के सामने विचार-विमर्श चल रहा है। उम्मीद है कि इसी स्थान पर बोरिंग कराकर नलकूप लगा दिया जाएगा। गर्मी के मौसम दोनों नलकूप चालू करा देने का दावा किया।
विज्ञापन


जलापूर्ति के लिए होगी वैकल्पिक व्यवस्था
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि खेलदार का नलकूप हर हालत में अप्रैल तक चालू हो जाएगा। कोतवाली परिसर के खराब नलकूप के बदले में दूसरा लगाने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में कुछ न कुछ जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर पालिका विचार कर रही है। किसी भी दशा में जलापूर्ति का संकट पैदा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें