फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर ठेकेदार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। खागा व शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार को रेलवे ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

झांसी जिले के प्रेमनगर पुलिया नंबर नौ निवासी हरिकिशन (45) रेलवे कबाड़ के ठेकेदार थे। वह खागा इलाके में काम के सिलसिले में आए थे। मोबाइल से बातचीत करते हुए स्टेशन के पास घूम रहे थे। अचानक वह ट्रैक पार करने लगे तभी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर खागा जीआरपी चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मोबाइल में बात करने के चक्कर में ट्रेन को नहीं देख पाए। ट्रेन अप लाइन पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मिठनापुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर करीब 25 साल के एक युवक का शव बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आया होगा। जिससे कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें