फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 21.28 करोड़ से असोथर ब्लॉक क्षेत्र में होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21.28 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए। बैठक में 44 प्रधान और 86 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 32 प्रधान व 60 सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न मदों के तहत बजट का निर्धारण किया गया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपये, मनरेगा के तहत 3.80 करोड़ रुपये और ग्राम पंचायतों में मनरेगा मद से 13 से 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना सदन के समक्ष प्रस्तुत की। इसकी समीक्षा की गई। इसके बाद नई कार्ययोजना के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने 102 प्रस्ताव रखे। इन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी ने विभिन्न लाभकारी एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की। भाजपा नेता संतोष द्विवेदी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। ब्लॉक प्रमुख शत्रुघ्न निषाद ने क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक की अध्यक्षता अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने की। बैठक में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह मौर्य, तीरथ प्रसाद दुबे, अवर अभियंता अजय प्रताप सिंह, अवध नारायण, अनिल राज गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, निर्मल सिंह चौहान, दीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें