फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 में सैंपल में सात को कोरोना .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट आई है। रविवार को 2011 लोगों के सैंपल की मिली रिपोर्ट में महज सात संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 3509 लोग कोराना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ठीक होने वाली संख्या भी तीन हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह संक्रमित मामले 63,020 सैंपल की रिपोर्ट से सामने आए हैं। रविवार को शहर के शादीपुर नई मस्जिद के पास एक संक्रमित केस निकला।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के नौगांव, सकूलपुर, ऊंचाबेला, कटरा व रावतपुर दुगरेई से एक-एक और खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर कस्बे का एक कोरोना मरीज निकला।
नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव का कहना है कि मौजूदा वक्त कोविड-19 का असर कम हुआ है। ऐसे में जनता को सजगता से काम लेने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें ताकि शारीरिक समस्या से संबंधित जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें