फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मिली 20 हजार डोज कोवैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 20 हजार डोज और मिल गई है। वैक्सीन लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वाहन भेज दिया है। इस तरह से विभाग के पास 33 हजार डोज वैक्सीन का स्टाक हो गया है। इस स्टाक से तीन दिन तक वैक्सीनेशन हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को 9402 लोगों का वैक्सीनेशन होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 13 हजार डोज वैक्सीन का स्टाक बचा है। सोमवार को सुबह लखनऊ से 20 हजार कोवैक्सीन की डोज मिल जाएगी। वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डॉ. सुरेश चंद्र स्वयं लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। लखनऊ से वैक्सीन मिलने के बाद जिले में 33 हजार डोज वैक्सीन का स्टाक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें