फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। अभ्यार्थी को 31 जुलाई तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर, स्लोगन दो से तीन लाइन में, निबंध अधिकतम 500 शब्द, कविता एक पृष्ठ, प्रहसन एक से दो पृष्ठ का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी बच्चे को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 3000, द्वितीय पुरस्कार 2000, तृतीय पुरस्कार 1000 और पांच सांत्वाना पुरस्कारों में पांच-पांच सौ रुपेय प्रदान किए जाएंगे।
बीएसए शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे शामिल हो सकते हैं। सभी शिक्षक इस आयु वर्ग के बच्चों को प्रतियोगिताओं में शामिल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। प्रविष्टियां पर फोल्डर पर अपलोड करना होगा।