फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा में 47 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों में अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से शुरू परीक्षा में 47 अनुपस्थित रहे। नौ फरवरी तक परीक्षा होगी। उधर, दिल्ली और लखनऊ के सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

जिले में खागा, फतेहपुर, बिंदकी, जहानाबाद राजकीय को मिलाकर कुल नौ आईटीआई संचालित हैं। इनमें कुल 1408 प्रशिक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी सेमेस्टर परीक्षा के लिए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ज्वालागंज, रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय देवीगंज, मां चंद्ररानी इंटर कालेज देवीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों में कुल मिलाकर 1361 अभ्यर्थी सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में ट्रेनरों के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इसी दौरान डीजीटी दिल्ली और राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि सभी कापियां आईटीआई फतेहपुर में जमा होंगी। परीक्षा खत्म होने के बाद राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ भेजी जाएंगी। इसके बाद मूल्यांकन के लिए डीजीटी दिल्ली भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें