फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या मंदिर में चुनावी जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की चुनावी जनसभा का स्थान तय हो गया। भाजपाइयों ने शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड का चयन कर लिया। भाजपाइयों के साथ इस काम में प्रशासन भी लगा नजर आया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 24 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपाइयों ने योगी की जनसभा में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर कई जगहों का खाका तैयार किया था। इसमें तेलियानी ब्लाक के सामने वाला मैदान, लोधीगंज का विज्ञान भवन व सहायक संभागीय परिवहन विभाग के बगल में पड़ा मैदा
विज्ञापन
विज्ञापन


न भी शामिल था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई की अगुवाई में इन स्थानों को देखा गया। कुछ वजहों से इन्हें मुफीद न मानते हुए आखिर में पीडब्लूडी डाक बंगले के सामने वीआईपी रोड पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का चयन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया स्थल तय हो चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया है।


विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होगी योगी की सभा
24 नवंबर को जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी
भाजपाइयों के साथ प्रशासन ने भी देखा स्थल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें