चौडगरा। मलवां विकासखंड के रेवाड़ी में तेरह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से प्रारंभ हो गया। मुख्य अतिथि युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जिले में तमाम ऐसी युवाओं में छुपी हुई प्रतिभाएं हैं जिनको तराशा जाए, तो वह प्रदेश और विश्व स्तर तक जिले का नाम रोशन कर सकती हैं। पहला मैच टीचर इलेवन रेवाड़ी और गोपालगंज के बीच खेला गया।
टास जीतकर टीचर इलेवन ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। इनमें विनय 31, अखिलेश 24, राहुल 26 रन का योगदान किया। मैच जीतने के लिए 167 रन का लक्ष्य लेकर जवाब में उतरी रेवाड़ी टीम ने आसानी से जीत का लक्ष्य पा लिया। इसमें टीचर्स इलेवन टीम के गुड्डू 70 रन बना मैन ऑफ दि मैच बने।
वहीं धर्मेंद्र 28, शुभम 24 रन बनाकर टीम को जीत के मुकाम पर पहुंचाया। इस मौके पर देवमई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, कंचन मिश्रा, हरिओम वाजपेयी, वीरू मिश्रा, प्रशांत पांडेय, पीयूष दीक्षित, अजीत सैनी, राजन तिवारी, रवि मिश्रा, चंदन बाजपेयी, राजे सिंह, शैलेंद्र सिंह मौजूद थे।
रेवाड़ी में तेरह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार से प्रारंभ हुआ
अमर उजाला ब्यूरो