खागा। धूमनगंज में तालाब की जमीन के अब खाली होने के आसार बनने लगे हैं। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा और तहसीलदार चंद्रशेखर यादव के स्थलीय निरीक्षण के बाद मंगलवार को जमीन की नापजोख शुरू कराई।
एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने धूमनगंज स्थित सरकारी जमीन की पैमाइश की। जिसमें तालाबी नंबर और लकड़ी वन की जमीन पर 58 मकान व दुकान अवैध रूप से निर्मित एवं निर्माणाधीन पाए गए।
तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर ली है। राजस्व टीम में लेखपाल मोहम्मद अहमद, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, अंकित पटेल, ज्ञानेंद्र कुमार, सूरज सिंह शामिल रहे। पैमाइश पूरी होने पर प्रशासन को पता चला कि करीब 58 मकान और दुकान मौके पर बने हैं। टीम ने पैमाइश रिपोर्ट और सूची एसडीएम को दे दी है।
पैमाइश की सूचना मिलने पर मोहल्ले वासियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया तालाबी नंबर की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। उन्हीं के आदेश पर इस जमीन की पैमाइश कराई गई है।
बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा पाया गया है। सूची तैयार है। दो दिन में नगर पंचायत को सूची भेज दी जाएगी। नगर पंचायत की ओर से अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजी जाएगी।
धूमनगंज की जमीन नापने पहुंची राजस्व टीम
दो दिन में नगर पंचायत को मिलेगी कब्जेदारों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो