फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदन कानन एक्सप्रेस से जेसीओ की मां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार शाम ज्वाइंट कमीशन आफिसर की मां लापता हो गईं। वे पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ एसी कोच में सफर कर रहे थे। कानपुर में पता चलने पर जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। पेंट्री वालों से फतेहपुर में उतरने की सूचना पाकर जेसीओ शनिवार को यहां आए और पूरे दिन उन्होंने मां की तलाश की। उन्होंने यहां भी जीआरपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

उड़ीसा के गंजाम जिला निवासी राजेंद्र पात्र बीकानेर में डिफेंस में तैनात हैं। वे मां तुलसी पात्र, पत्नी संतोषी और दो बच्चों के साथ नंदन कानन के एसी-बी-3 कोच में 17 नवंबर को भुवनेश्वर से बैठे थे। परिवार के साथ तैनाती स्थल पर जाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। राजेंद्र ने बताया कि फतेहपुर आने में 45 मिनट का वक्त बचा था। इसी बीच मां तुलसी पात्र टायलेट जाने के लिए निकलीं।
विज्ञापन


इसके बाद वह भटककर लापता हो गईं। फतेहपुर से 40 किमी दूर तक जब मां नहीं आईं तो चिंता हुई। वे तलाशते रहे लेकिन तब तक ट्रेन कानपुर पहुंच गई। वे एक बेटे के साथ उतर गए और बाकी सदस्यों को दिल्ली भेज दिया। पेंट्री कार वालों ने बताया कि फतेहपुर तक वह नाम लेकर किसी को पुकार रही थीं।
विज्ञापन


फतेहपुर में लोगों ने उतार दिया। राजेंद्र ने बताया कि इसी सूचना पर वे यहां आए हैं। मां को हिंदी नहीं आती है। उनके पास पांच सौ रुपये थे। ये भी गिरने के डर से उन्होंने इलाहाबाद में उन्हें दे दिए थे। एसओ विमलेश मौर्या ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है।

नंदन कानन एक्सप्रेस से जेसीओ की मां लापता
उड़ीसा से बीकानेर परिवार को लेकर जा रहे थे
कानपुर स्टेशन में सूचना के बाद वापस लौटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें