फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 175 मरीजों का इलाज, गर्भवती महिलाओं को दी पोषण पोटली

विज्ञापन
फोटो-24 शिविर में महिलाओं को पोषण पोटली देते ग्राम प्रधान। स्रोत-प्रशासन - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत आसलपुर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य, पोषण और आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 175 मरीजों का उपचार किया गया। 75 लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर जांच की गई।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के लिए 11 लोगों का पंजीकरण हुआ। आरबीएसके टीम ने 54 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की एनीमिया व एएनसी जांच की गई। चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। प्रधान ने चार गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान की।
स्वास्थ्य शिविर का संचालन खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश गौतम और बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शारदा वर्मा के सहयोग से हुआ। ग्राम चौपाल में प्रधान बुद्ध प्रकाश मौर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

महिलाओं से संवाद कर उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना समेत विभिन्न महिलापरक योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी टोल फ्री नंबर 112, 181, 1090 और 1098 की जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें