फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में भिड़े बराती व जनाती, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डांस में भिड़े बराती व जनाती, नौ घायल
विज्ञापन

- अगवानी के समय मनपसंद गाने के लिए हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर।
कस्बे में रविवार रात बारात की अगवानी में डांस के वक्त बवाल हो गया। एक पक्ष जो गाना बजवाना चाह रहा था, दूसरा उसका विरोध कर रहा था। अचानक मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। मामरपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि बारात असोथर थानाक्षेत्र के सुसवन गांव के पंकज सिंह की आई थी। जनाती कस्बा निवासी शिवनायक का परिवार था। दूल्हे की द्वारपूजा के समय बराती और जनाती डांस कर रहे थे। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में जनाती पक्ष के कल्यान सिंह, प्रांजल, अंकित, ऋषभ, मोनू तथा बाराती पक्ष से अतुल सिंह, मोहित, संदीप और अजय कुमार घायल हो गए। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

...............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें