फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 17 नए संक्रमित सामने आ गए। जिससे यहां पर कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1964 हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात यही है कि मौजूदा वक्त इस संक्रमण से बीमार सिर्फ 142 हैं। बाकी ठीक हो चुके हैं। प्रशासन ने नए मामले सामने आने पर कंटेनमेेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल गुरुवार 378 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें शहर के सिविल लाइन्स प्रेक्षागृह के पास एक पुरुष, सिविल लाइन्स की एक महिला व एक पुरुष, पीके पुरम का एक पुरुष और हरिहरगंज की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सदर तहसील क्षेत्र के रतनतारा गांव का एक पुरुष,ललौली की एक महिला, झाऊभेदनीपुर की एक महिला व सांडा करमचंद्रपुर की एक महिला को संक्रमित पाया गया है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के मदुरी गांव का एक पुरुष, कपिल गांव की एक महिला, खूंटाझाल के तीन पुरुष, मौहारी गांव की दो महिला, और बिंदकी के न्यू कालोनी ललौली रोड के एक पुरुष को कोरोना संक्रमित पाया गया। डीएम संजीव ङ्क्षसह ने बताया कि 17 नए मामले सामने आए हैं। जिस पर प्रभावित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
धारा 144 के बावजूद भीड़भाड़
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 20 नवंबर तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। यह दीगर है कि पहले ही दिन इसका असर देखने को नहीं मिला। हालात यह रहे कि बाजारों में पहले की तरह भीड़ उमड़ी। चाय और पान की दुकानों में पहले की तरह झुंड में लोग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
अब तक लिए गए सैंपल...27622
मिल चुकी रिपोर्ट-26089
गुरुवार मिली रिपोर्ट-378
गुरुवार मिले पॉजिटिव-17
अब तक पॉजिटिव-1964
एक्टिव केस-142
डिस्चार्ज केस-1591
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें