फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीवर हेल्थ डेस्क पर अचानक पहुंचे 168 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन-2 के पंद्रहवें दिन जिला अस्पताल के फीवर हेल्थ डेस्क पर अचानक बाहर से आने वालों की भीड़ आ पहुंच गई। कुछ देर तक वहां अव्यवस्था का माहौल हो गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सामाजिक दूरी के लिए बने गोलो में खड़ा कराया। शाम तक इनकी स्क्रीनिंग का काम चला और 168 बाहर से आने वाले श्रमिकों की रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की फीवर हेल्थ डेस्क सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काम करती है। पिछले दो दिन से यहां भीड़ थमी थी जो बुधवार को सुबह अचानक बढ़ गई। तमाम प्रवासी महाराष्ट्र, मुंबई, चेन्नई, सूरत आदि जगहों से आए थे। सुबह साढ़े 11 बजे तक 106 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
शाम तक यह संख्या 168 पर जा टिकी। इनमें से कोई चेन्नई से लौटा था तो कोई मुंबई से। सूरत और पूना से आने वाले काफी संख्या में लोग थे। इन सब ने पहले जांच फिर घर की बात जेहन में ठान रखी थी। लिहाजा एक जिम्मेदार नागरिक के फर्ज को भी निभाते नजर आए। मसलन धूप में खड़े होने के बावजूद धैर्य बनाए रखा। महाराष्ट्र से लौटे अनुज कुमार ने बताया कि रास्ते में कई तरह की दुश्वारियां झेल कर यहां तक पहुंचे।
विज्ञापन

फिर 17 सैंपल भेजे गए, 14 की आई रिपोर्ट
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना के संदिग्ध लक्षण दिखने पर 17 लोगों के सैंपल लेकर प्रयागराज भेेजे हैं। उधर, मंगलवार की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। मंगलवार को सोमवार की रिपोर्ट मिली थी। जिसकी संख्या 14 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें