The couple broke into the house and beaten, vandalized
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। खेत में काम करने से इंकार करने पर दबंग ने दंपति की मंगलवार शाम घर में घुसकर पिटाई की। घरेलू सामान तोड़फोड़ डाला। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के हसवा समेरी गांव निवासी धनराज ने बताया कि घर में मंगलवार को प्रिंस खेत में काम करने के लिए कहने आए थे। उसे पत्नी सरस्वती देवी को इलाज कराने जाना था। इसी वजह से काम पर जाने से मना कर दिया। इसी खुन्नस में शाम को प्रिंस सिंह, शिव सिंह, बबूल सिंह लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर पत्नी को भी पीटा। पत्नी का पैर टूट गया। शरीर में अंदरूनी चोट आई है।
प्रिंस ने 17 सौ रुपये एडवांस बताकर उसे रुपये न लौटाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपियों ने उसका टीवी समेत कई घरेलू सामान तोड़ दिए। वह रात को पत्नी के साथ पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।