फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया कंगारू मदर केयर वार्ड का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवजात की देखभाल के लिए जिला महिला चिकित्सालय में कंगारू मदर केयर यूनिट (केएमसीयू) का संचालन शुरू हो गया है। डीएम संजीव कुमार ने बुधवार को चिकित्सालय में केएमसी यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहां की कंगारू मदर केयर यूनिट नवजात शिशु के लिए वरदान साबित हो रही है। इस चिकित्सा पद्धति से शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है। डीएम ने गर्भवती महिलाओं के उचित इलाज किए जाने के निर्देश दिए। जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए कंगारू मदर केयर यूनिट

(केएमसी) शुरू हो गया है। समय से पहले जन्मे और कमजोर शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर चिकित्सा पद्धति बहुत लाभदायक साबित हो रही है। कंगारू मदर केयर से शिशुओं की बेहतर देखभाल होती है। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में छह बेडों का स्पेशल कंगारू मदर केयर यूनिट बनाया गया है। यहां पर प्रसव के बाद आवश्यकतानुसार चिकित्सक अपनी देखरेख में शिशुओं को कंगारू मदर केयर ट्रीटमेंट देते हैं। जिला महिला चिकित्सालय में 21 जनवरी से 20 फ रवरी के बीच में 63 नवजात शिशुओं को कंगारू मदर केयर का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने बताया कि कंगारू मदर केयर में शिशु के जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां के संपर्क में लाते हैं। इससे शिशु को हाइपोथर्मिया, डायरिया, निमोनिया व विभिन्न इंफेक्शन से बचाव होता है। इसके साथ ही शिशु को स्तनपान कराने में भी आसानी होती है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. रेखारानी कहती हैं कि कंगारू मदर केयर शिशुओं के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है। इससे शिशु मृत्युदर में भी कमी आई है। इस मौके पर सीडीओ चांदनी सिंह, महिला चिकित्सक डॉ पुष्पा गुरनानी, डॉ. मधु चौधरी, शैलेष श्रीवास्तव, क्वालिटी मैनेजर डा. हफीज अहमद, फार्मेसिस्ट अरुणेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें