फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया उपजिलाधिकारियो में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने उपजिलाधिकारियों में फेरबदल किया है। सदर एसडीएम रहे प्रमोद झा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और उनके स्थान पर प्रहलाद सिंह को सदर तहसील का एसडीएम बनाया गया है। इसी क्रम में सुशील गोंड के तबादले के बाद खाली चल रहे बिंदकी एसडीएम पद को भी भर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने आशीष यादव को उप जिलाधिकारी बिंदकी का पदभार दिया है। सदर एसडीएम प्रमोद झा को अपर एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। हलांकि इस तबादले के पीछे राजनीतिक कारणों को भी वजह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक सदर एसडीएम प्रमोद झा का कुछ दिन पहले डाक बंगले में किसी कद्दावर नेता से प्राइवेट वाहन में ईंधन भराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनकी शिकायत की गई थी। राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें उनके पद से हटाकर साइडलाइन कर दिया गया है। हलांकि प्रथम दृष्टया तबादलों के पीछे प्रशासनिक कारणों को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें