ऐच्छिक ब्यूरो में मिलाए गए जोड़े
- फोटो : amarujala
पुलिस लाइन में दंपतियों के विवादों को सुलझाने के लिए लगने वाली ऐच्छिक ब्यूरो में रविवार को दो जोड़ों में मेलजोल हो पाया। वहीं दोनों पक्षों के न पहुंचने पर 16 फाइलें निरस्त कर दी गई। कुल 44 मामलों में केवल दो ही विवाद निपट सके।
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन में ऐच्छिक ब्यूरो को आयोजन हुआ। ब्यूरो में कुल 44 फाइलें लगीं। बचे 26 मामलों के दोनों पक्षों को अगले रविवार को बुलाया गया है। निपटने वाले मामलों में पहला मामला हथगाम थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी राजाराम की बेटी पुष्पा देवी का था।
उसने पति रमेश चंद्र निवासी सैदनपुर कोतवाली खागा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। दूसरा मामला ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर निवासी राजकुमार की बेटी शिवरानी का रहा। वह अपने पति रामकुमार तिवारी निवासी काकाबेरी थाना मलवां से आपसी अनबन के कारण के काफी दिनाें से मायके में रह रही थी। दोनों मामले में दंपति को साथ रहने के लिए ब्यूरो के सदस्यों रीता सिंह, छाया वर्मा, कल्पना, ऋषिराज त्रिपाठी ने राजी किया।