फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में तेजी से टूट रही इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दायरे में आईं दुकानें और मकान लोग खुद ही तोड़ रहे हैं। हर तरफ हथौड़े व कटर मशीन की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण की जद में आए भवनों का यही हाल है। भवन स्वामी खुद लाल निशान तक तोड़ने व तुड़वाने में लगे हैं। अपना अतिक्रमण जल्दी हटाकर लोग अपने मकान व दुकानों को प्रशासन की नजर से
सुरक्षित करना चाह रहे हैं। आलम यह है कि पिछले दिनों नगर पंचायत ने 32 फीट की मुनादी कराई, लेकिन लोग प्रशासन की ओर से लगे 35 फीट के लाल निशान को ही मानकर अतिक्रमण हटा रहे हैं। कस्बावासी सुुरेश कुमार, महेश गुप्ता का कहना है कि जब लाल निशान प्रशासन ने लगवा ही दिया है, तो उसे तोड़ने में कंजूसी करना खतरे से खाली नहीं। यदि दस्ता आ गया तो उसकी जेसीबी से ज्यादा नुकसान हो जाएगा। जेसीबी से तोड़ने पर पूरी बुनियाद हिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-10- नगर पंचायत में लोग खुद इमारतें गिराने में लगे।
कस्बे में तेजी से टूट रही इमारतें
- लोग खुद ही तोड़ रहे इमारत, जेसीबी से ढहाने पर होगा ज्यादा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें