खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड स्थित बाग में मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ करीब 150 पन्नों की चार्जशीट पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस ने विवेचना के बाद साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है।
24 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे नौबस्ता रोड के पास बाग में तीनों आरोपियों मंगेतर को बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीटकर रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया था।
26 अप्रैल को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवराज सिंह और ललित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं बबलू सिंह सिंगरौर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटना के 13 दिन बाद पुलिस ने सात मई को मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मामले में आरोपी बबलू सिंह सिंगरौर, युवराज सिंह और ललित सिंह के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र तैयार किया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जुटाए गए सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है।
चार्जशीट दाखिल कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-38-बबलू सिंह। स्रोत: पुलिस
फोटो-38-बबलू सिंह। स्रोत: पुलिस
फोटो-38-बबलू सिंह। स्रोत: पुलिस