फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शरीर पर मारपीट की 15 चोटें, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत खागा के संविदा चालक की मौत से पहले जमकर पिटाई की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात साफ हुई है। हालांकि मौत का कारण ट्रेन की चपेट में आने से स्पष्ट हुआ है। एक्सरे में गोली नहीं मिली है। मौके से मिले गोली के खोखे को लेकर रहस्य बरकरार है। वहीं दोपहर बाद दंपती की हुई हत्या के बाद खागा पुलिस उलझी रही, इस वजह से संविदा कर्मी की मौत कोई जांच नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

हरदों निवासी राघवेंद्र उर्फ सुनील सिंह का शव मंगलवार की रात डीएफसी रेलवे की अपलाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। उसकी बुधवार को शिनाख्त हुई थी। ट्रैक से कुछ दूर मोटरसाइकिल, 315 बोर कारतूस के खोखे, टूटा चश्मा बरामद हुआ था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया। शव से गोली नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 15 चोटें मारपीट की मिली हैं। डाॅक्टरों का मानना है कि यह चोट ट्रेन की चपेट की नहीं हैं। ट्रेन से पैर कटा और सिर फटा है। बाकी चोट मारपीट की प्रतीत हुई है। जाहिर है कि युवक को मरणासन्न हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंका होगा। किसी तरह सुनील ने उठने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस शव मिलने वाली जगह से कुछ दूर खून आदि सामान मिलने घटना को साजिश के तहत मान रही है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें