फतेहपुर। जिले में 14 उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे। इसके साथ ही अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक स्कूलों की संख्या दोगुनी की जाएगी। अभी तक जिले में 65 अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं।
अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई का बढ़ रहे प्रचलन को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू करा रहा है। इसके तहत पिछले सत्र में प्रत्येक ब्लाक में पांच और जिले भर में कुल 65 प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ कराई गई थी। अगले सत्र में प्राथमिक स्कूल में अंग्रेजी माध्यम
वाले स्कूलों की संख्या बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है। इतना नहीं नगर समेत 14 ब्लाकों में एक-उच्च प्राथमिक स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे। इसके लिए शासन ने पत्र जारी कर दिया है। स्कूल चयन की प्रक्रिया चालू सत्र में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में पत्र आते ही तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन अंग्रेजी माध्यम से संचालित स्कूलों की संख्या बढ़ाने के साथ हर ब्लाक में एक स्कूल भी अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का आदेश आया है। जल्दी ही स्कूल चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।