खागा। कोतवाली परिसर में व्यापारियों की बैठक कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे की अध्यक्षता में हुईं। चौक चौराहे, बस स्टॉप, सोनारी गली सहित कई स्थानों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने में सहयोग को कहा गया।
सराफा बाजार के व्यापारियों से दुकानों के बाहर लाइट जलाने की बात कही गई। सराफा व्यापारी अनिल महान की मांग पर सराफा गली में पुलिस बूथ बनाने पर सहमति बनी। वर्तमान समय में खागा कस्बा में पुलिस महकमे की
ओर से कोई भी कैमरा नहीं लगा है। मौजूदा समय कस्बा के अंदर कई स्थानों पर इसकी सख्त जरूरत है। व्यापारी अगर कैमरा लगाते हैं तो इसकी मॉनीटरिंग के लिए खागा कस्बा चौकी का भवन मौजूद है। इस मौके में शिवचंद्र शुक्ल, अनिल साहू, अमिताभ शुक्ल, विजय अग्रहरि, माया शिवहरे, रिंकी केशरवानी, आरती कैथल, अनुपम शुक्ल, मोहम्मद शमीम मौजूद रहे।
खागा में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- सराफा गली में व्यापारियों के सहयोग से बनेगा पुलिस बूथ
अमर उजाला ब्यूरो