फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि ने बांटा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सदर विधायक के गोद लिए गांव आलमपुर नरहीं में अब जल्द ही पानी की टंकी बनेगी। इसके लिए शासन से मंजूरी हो गई है। पानी की समस्या से यहां के लोगों को इसके बनने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भिटौरा ब्लाक के इस गांव में गरीबों को राजस्व विभाग के सहयोग से कंबल बांटे गए। सदर विधायक विक्रम सिंह के प्रतिनिधि मंडल ने कंबल बांटने के दौरान मंच से ग्रामीणों को इस मंजूरी की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल की ओर से भिटौरा मंडल के अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा कि आलमपुर नरहीं सदर विधायक का गोद लिया हुआ आदर्श ग्राम है। अफसर भी ध्यान रखें कि यहां की जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जल्द ही पानी की टंकी बनाने का काम यहां शुरू होना है। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक शुक्ला युवा मोर्चा संयोजक, ग्राम प्रधान आशू, रणधीर सिंह, फतेहबहादुर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, मोतीलाल सिंह, प्रमोद तिवारी, श्याम प्रकाश तिवारी, जगदीश प्रजापति, शंकर साहू, श्याम लाल रैदास, बजरंगी बाबा, आदित्य दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन


-पानी की टंकी की मिली मंजूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें