फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर को पास नहीं फटकने देती बेडशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। एक जनपद एक उत्पाद का ब्रांड बनी लक्ष्मी काट्सन मिल की बेडशीट का चयन एक जिला-एक उत्पाद में हुआ है। इस मिल में बेडशीट खूबियों के धागों से बुनकर तैयार की जाती है। यह बेड शीट एंटी वैक्टीरियल और खुशबूदार है। इसका इस्तेमाल करने वाले को मच्छर की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है। यह दीगर है कि इस बेड शीट का उपयोग फिलहाल विदेशी बेडरूमों में ही होता है। इसकी वजह बेड शीट की कीमत दो से ढाई हजार रुपये होना है।

यूूपी दिवस पर योगी सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत जिले में टेक्सटाइल क्षेत्र की प्रमुख लक्ष्मी काट्सन मिल की बेडशीट को फतेहपुर का ब्रांड चुना है। इस मिल की तीन शाखाएं सौंरा, रेवाड़ी और अभयपुर में हैं। जहां पर मौजूदा समय में करीब चार हजार कर्मचारी हैं। करीब दो से ढाई करोड़ का सालाना टर्न ओवर वाली इस मिल में तौलिया और बेडशीट के साथ डेनिम व बाटम वेट फैब्रिक का भी उत्पाद होता है। यहां बने उत्पाद का भारतीय बाजार के साथ ही ब्राजील, यूएसए, इटली और यूके जैसे देशों को भी निर्यात होता है।
विज्ञापन


मिल के जीएम दीपक श्रीवास्तव का कहना है कि वह मांग पर एक ऐसी बेडशीट बनाते हैं, जिसका इस्तेमाल करने से वैक्टीरिया से बचाव होता है। वाटर रिपेलेंट, मासक्वीटो और फंगरेश फिनिश की खूबियां हैं। हमारे ब्रांड एक्सपोर्टर के जरिए विदेशी बाजार में पहचान बना चुके हैं। एक्सपोर्टर सेम्स क्लब ब्राजील, यूएसए में निर्यात करता है। वालमार्ट यूएसए, इटली, यूके और टारगेट यूएसए में निर्यात करता है। मिल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मशीनों से माल तैयार किया जाता है। मिल की बेडशीट को यूपी दिवस में फतेहपुर का ब्रांड बनने के बाद हमारा प्रयास जिले के नाम को और भी रोशन करना होगा।
विज्ञापन


रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद
लक्ष्मी काट्सन मिल की बेडशीट के जिले का ब्रांड उत्पाद बनने के बाद बेरोजगार युवकों में उम्मीद की लौ जगी है। मलवां के बबलू सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने टेक्सटाइल क्षेत्र में 71 सौ करोड़ रुपये का बजट जारी कर रोजगार की राह कुछ हद तक आसान करने का काम किया है। राधानगर के रमेश सिंह को भी लक्ष्मी काट्सन मिल की बेडशीट के ब्रांड बनने के बाद रोजगार के क्षेत्र में अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें