फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड विजन संस् था का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
हिंदू गरीब परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वर्ल्ड विजन संस्था का पुतला फूंका।

बजरंग दल के नगर संयोजक प्रशांत पुरवार, सह संयोजक विष्णु कसेरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राधानगर चौराहा पर जुटे। यहां वर्ल्ड विजन संस्था का पुतला फूंका। नगर संयोजक ने बताया कि यह संस्था शहर और गांव-गांव में घूम कर गरीब हिंदू परिवारों को लालच देकर ईसाई बना रही है।
विज्ञापन


संस्था के कुछ कर्मचारियों को दिसंबर 2013 और अक्तूबर 2014 में हसवा के मिचकी गांव में इसी आरोप में रंगेहाथ पकड़ा गया था। यदि इस पर रोक न लगी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर पंकज कसेरा, जीतू हयारण, हिमांशु दीक्षित, शानू सिंह, अमर साहू, शरद साहू, यश शर्मा, रुद्र कश्यप, आलोक, विजय द्विवेदी, हिमांशु श्रीवास्तव, राहुल सविता, मयंक तिवारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्ल्ड विजन संस्था का पुतला फूंका
गरीबों का धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें