फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 गांव की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
किशनपुर उपकेंद्र का पांच एमबीए ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली संकट गहरा गया है। उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर से ही बारी-बारी बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे गांवों को महज 2-3 घंटा ही बिजली मिल रही है। बिजली न मिलने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।

किशनपुर उपकेंद्र में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे जुड़े पांच फीडरों से इलाके में आपूर्ति दी जाती है। दो दिन पहले उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से करीब 300 गांव में बिजली आपूर्ति होती है। अब दूसरे ट्रांसफार्मर से सभी फीडरों को जोड़कर थोड़ी-थोड़ी देर गांव में आपूर्ति दी जा रही है। इससे 24 घंटे में लोगों को 2-3 घंटा ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। राकेश मौर्य, लल्लू तिवारी ने बताया कि उपकेंद्र में चंदापुर, पहाड़पुर, शिवपुरी, किशनपुर और विश्वबैंक के नाम से फीडर हैं। एक शिफ्ट में दो से तीन फीडरों में आपूर्ति दी जाती है। किसान अचल सिंह, कल्लू तिवारी ने बताया कि दो-तीन घंटा बिजली मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इससे धान की फसल सूखने लगी है। जो बिजली मिलती है, उसमें भी लो-वोल्टेज रहता है। जेई पंकज प्रकाश सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी है। वैसे भी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर आ जाएगा और आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 गांवों की बिजली बाधित
उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर से बारी-बारी हो रही आपूर्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें