फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे आपूर्ति ठप, पेयजल संकट गहराया

Sun, 31 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मुराइनटोला उपकेंद्र खराब पड़े ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्र में शनिवार को फाल्ट होने से 14 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रोस्टिंग और फाल्ट के चलते 24 घंटे में 14 घंटे की कटौती उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी।
विज्ञापन



शुक्रवार रात्रि अंदौली इलाके में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे पूरी रात बिजली गुल रही। शनिवार को उपभोक्ताओं ने राधानगर इलाके में सूचना दी, लेकिन अभी तक फाल्ट सही नहीं हुई है। इसी प्रकार लालाबाजार, शांतीनगर, ज्वालागंज में जर्जर तार टूटने से इन क्षेत्रों में बिजली संकट छाया रहा। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।


 शांतीनगर के रहने वाले मोहम्मद दानिश, विक्रम सिंह, विनोद मिश्रा ने बताया कि शांतीनगर उपकेंद्र में बिजली कर्मचारी मनमानी करते हैं। फाल्ट की सूचना देने के बाद भी समय से नहीं सही होती। बिजली पानी संकट होने से दिनचर्या भी प्रभावित हो जाती है। दोपहर में पांच घंटे बत्ती गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कतई गंभीर नहीं है। अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि सभी जेई को निर्देश दिए हैं कि फाल्ट की सूचना मिलने पर तत्काल ठीक कराएं। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें