फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबापुर के पास रोडवेज बस में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ --------------
विज्ञापन


प्रयागराज जा रही रोडवेज बस में लूट
- ज्वालागंज से बस में बैठे थे चार बदमाश, हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के अंबापुर के पास हुई घटना
- यात्रियों ने एक लुटेरे को दबोचा, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गश्ती पुलिस को धता बताते हुए बदमाशों ने कानपुर से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के अंबापुर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे बस में सवार चार लुटेरे परिचालक का बैग छीनकर भागे। सवारियों ने हिम्मत कर एक को दबोच लिया। उसे थरियांव पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जीरो रोड डिपो प्रयागराज की एक बस सोमवार की रात कानपुर से प्रयागराज लौट रही थी। बस में करीब 50-60 सवारियां थीं। बताते हैं कि ज्वाला गंज फतेहपुर से चार युवक बस में सवार हुए थे। थरियांव के आंबापुर के पास अचानक उन्होंने बस रुकवाया। उतरते समय बस परिचालक त्रिभुवन नाथ निवासी मनोरी कौशांबी का रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगे। बैग टूट गया लेकिन आधे से ज्यादा रुपये लेकर आरोपी भागे। बस में बैठी 10ऱ्12 सवारियों ने आरोपियों को दौड़ाया। एक युवक को दबोच कर थरियांवपुलिस के हवाले कर दिया। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम रियाज निवासी सराय बताया है। नाम-पते की तस्दीक कराई जा रही है। परिचालक ने अपने साथ हुए लूट तहरीर थाने में दी है। अन्य के भी नाम पते की जानकारी कर पुलिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें