फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और डीपीआरओ ने औंग में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। लंबे अरसे बाद जनपद में एक बार फिर अतिक्रमण अभियान की सक्रियता देखने को मिली। बिंदकी तहसील के औंग कस्बे में अवैध कब्जे के कारण नाले से जल निकासी न होने पर नाले के ऊपर बनी आठ दुकानों को तोड़ दिया गया।

एसडीएम बिंदकी आशीष कुमार और डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने मौके पर पहुंचकर दुकानें तोड़वाकर सालों से चोक नाले को खुलवाया और कस्बे की जल निकासी की समस्या का निस्तारण किया। दरअसल औंग चौराहे से देवमई के रास्ते में नाला चोक होने के कारण वहां हमेशा पानी भर जाता है। जिससे आम लोगों का वहां
विज्ञापन


रहना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोग इस संबंध में लगातार प्रशासन से शिकायत कर रहे थे। सोमवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ और एसडीएम बिंदकी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नाले के ऊपर के अतिक्रमण को हटवा दिया। नाले के ऊपर आठ दुकानों के चबूतरे बने हुए थे। जिन्हें तोड़कर नाले का रास्ता खुलवाया गया। डीपीआरओ ने तत्काल नाले की जेसीबी से सफाई करवाई। वहीं इस
विज्ञापन


प्रकरण में एसडीएम बिंदकी आशीष कुमार ने बताया कि नाले की सफाई के दौरान हाईवे के पानी की जल निकासी के लिए जो पाइप गया है, वह भी चोक मिला। हाईवे के पाइप में अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण हाईवे को भी इस संबंध में पत्र लिखा जा रहा है। यह सारी कार्रवाई दोपहर बाद तब की गई जब व्यापारियों ने डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें